शरीर के लिए हर तरह के पोषक तत्व जरूरी होते हैं। चाहे वो विटामिन्स हो, मिनरल्स हो या प्रोटीन, व्यक्ति को अपने आपको हेल्दी रखने के लिए एक कम्पलीट डाइट लेना जरूरी है। इसी कम्पलीट डाइट का हिस्सा है 'प्रोटीन', दरअसल प्रोटीन के कई स्वास्थ्य लाभ हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि हम प्रोटीन के खुराक की जानकारी न रखते हुए अपने मन से ही ज्यादा से ज्यादा प्रोटीन लेने लगें।
इसी बात को ध्यान में रखते हुए हम आज के इस खास आर्टिकल में आपके शरीर को कितने प्रोटीन की जरूरत है इस बारे में पूरी जानकारी दे रहे हैं।
विषय सूची:
-
स्वास्थ्य के लिए प्रोटीन के फायदे - Benefits of Protein In Hindi
-
आपके शरीर को डेली कितने प्रोटीन की जरूरत होती है - जानिए यहां
-
प्रोटीन के कुछ बेस्ट स्रोत - Best Protein Sources In Hindi
-
प्रोटीन के नुकसान - Side Effects Of Protein In Hindi
-
निष्कर्ष
स्वास्थ्य के लिए प्रोटीन के फायदे - Benefits of Protein In Hindi
इससे पहले कि हम बताएं कि आपके शरीर को प्रतिदिन कितने प्रोटीन की जरूरत है, यह बताने से पहले हम स्वास्थ्य के लिए प्रोटीन के फायदों से जुड़ी कुछ जरूरी बातें बता देते हैं। बता दें कि हेल्थ के लिए प्रोटीन के एक या दो नहीं, बल्कि कई सारे लाभ हैं, जो कुछ इस प्रकार हैं -
-
मसल्स के लिए
प्रोटीन एक जरूरी पोषक तत्व है जो खासतौर से मांसपेशियों के लिए काफी महत्वपूर्ण है। मसल्स के ग्रोथ, रिकवरी और उन्हें मजबूती प्रदान करने के लिए शरीर को प्रोटीन की जरूरत होती है। खासतौर से, अगर आप जिम जाते हैं, एथलिट हैं या किसी तरह की स्ट्रेंथ ट्रेनिंग कर रहे हैं तो डाइट में प्रोटीन को शामिल करना आवश्यक है।
-
हड्डियों के लिए
मांसपेशियों की तरह ही प्रोटीन स्वस्थ हड्डियों के लिए भी काफी आवश्यक है। प्रोटीन कैल्शियम (Calcium) और अन्य पोषक तत्वों के अवशोषण में मदद करता है, जिससे हड्डियाँ मजबूत होती हैं। एक्सपर्ट्स का मानना है कि डाइट में प्रोटीन की सही मात्रा लेने से हड्डियों के कमजोर होने का और फ्रैक्चर होने का जोखिम काफी हद तक कम किया जा सकता है।
-
हॉर्मोन्स को बैलेंस रखने के लिए
प्रोटीन, इंसुलिन, थायराइड हार्मोन और ग्रोथ हार्मोन जैसे हार्मोन के उत्पादन के लिए आवश्यक है जो मेटाबॉलिज्म यानी चयापचय और एनर्जी बैलेंस जैसे शरीर के कार्यों को नियंत्रित करते हैं। इससे कई सारी बीमारियां जैसे - मोटापा, डायबिटीज और थायराइड का रिस्क कम हो सकता है।
-
वजन को बैलेंस रखे
यह वजन को संतुलित रखने में भी मदद कर सकता है। दरअसल, प्रोटीनयुक्त खाद्य पदार्थ लेने से पेट काफी देर तक भरा हुआ महसूस होता है, जिससे बार-बार खाने की क्रेविंग्स काफी कम हो सकती है और आप ओवर ईट करने से बच सकते हैं। जिससे वजन काफी हद तक कंट्रोल में रह सकता है।
-
इम्युनिटी के लिए
प्रोटीन एंटीबॉडी और इम्यून सेल्स के उत्पादन में मदद करते हैं, जो संक्रमण और बीमारियों से लड़ते हैं। प्रोटीन शरीर के टिश्यू रिपेयर के लिए महत्वपूर्ण है, जो संक्रमण से उबरने के लिए महत्वपूर्ण है। ऐसे में अगर आप बार-बार होने वाली हल्की-फुल्की स्वास्थ्य समस्याओं से परेशान हैं तो अपनी डाइट में प्रोटीन को जरूर शामिल करें।
-
बालों और नाखूनों के लिए
प्रोटीन हमारे बालों, त्वचा, और नाखूनों के लिए भी काफी जरूरी होता है। केराटिन (Keratin) और कोलेजन, शरीर में स्ट्रक्चरल प्रोटीन होते हैं, जो स्किन इलास्टिसिटी यानी त्वचा की लोच में सुधार करते हैं, नाखूनों को मजबूत करते हैं और स्वस्थ बालों के विकास में सहायक होते हैं। कोलेजन (Collagen) से त्वचा स्वस्थ और चमकदार रहती है। वहीं, केराटिन (Keratin) बालों और नाखूनों को मजबूत बनाने में सहायक होता है।
तो ये थे प्रोटीन के शरीर के लिए कुछ जरूरी फायदें। अब सवाल यह उठता है कि इन स्वास्थ्य लाभों के लिए एक व्यक्ति को प्रतिदिन कितना प्रोटीन लेना चाहिए। तो इस आर्टिकल में आगे आपको इससे जुड़ी डिटेल जानकारी मिलेगी।
आपके शरीर को डेली कितने प्रोटीन की जरूरत होती है - जानिए यहां
एक व्यक्ति के शरीर को प्रतिदिन कितने प्रोटीन की जरूरत है, यह पूरी तरह से उसकी उम्र, स्वास्थ्य स्थिति और वह कितना फिजिकल एक्टिविटी करता है, इन सभी कारकों पर निर्भर करता है। ऐसे में नीचे हम उम्र और ऐसे ही अन्य कारकों के आधार पर डेली प्रोटीन इन्टेक से जुड़ी जानकारी दे रहे हैं।
पुरुषों के लिए प्रोटीन आवश्यकता
केटेगरी |
प्रोटीन आवश्यकता (ग्राम प्रति किलोग्राम शरीर भार) |
बैठे रहने वाला व्यक्ति या सामान्य जीवनशैली (Sedentary Adult) |
0.8 g/kg |
एक्टिव व्यक्ति (Active Individual) |
1.2–1.4 g/kg |
एथलीट और बॉडीबिल्डर |
1.6–2.2 g/kg |
उदाहरण: अगर किसी पुरुष का वजन 70 किलोग्राम है और वह सामान्य जीवनशैली जीता है, तो उसे 70 × 0.8 = 56 ग्राम प्रोटीन प्रतिदिन चाहिए।
महिलाओं के लिए प्रोटीन आवश्यकता
केटेगरी |
प्रोटीन आवश्यकता (ग्राम प्रति किलोग्राम शरीर भार) |
बैठे रहने वाली या सामान्य जीवनशैली (Sedentary Adult) |
0.8 g/kg |
एक्टिव महिला (Active Individual) |
1.0–1.2 g/kg |
एथलीट और बॉडीबिल्डर |
1.6–2.2 g/kg |
गर्भवती महिलाएं |
1.1 g/kg |
स्तनपान कराने वाली महिलाएं |
1.3 g/kg |
उदाहरण: अगर किसी महिला का वजन 60 किलोग्राम है और वह सक्रिय यानी एक्टिव जीवनशैली अपनाती है, तो उसे 60 × 1.0 = 60 ग्राम प्रोटीन प्रतिदिन चाहिए।
बच्चों के लिए प्रोटीन आवश्यकता
उम्र (साल) |
प्रोटीन आवश्यकता (ग्राम प्रतिदिन) |
1 – 3 वर्ष |
13 ग्राम |
4 – 8 वर्ष |
19 ग्राम |
9 – 13 वर्ष |
34 ग्राम |
14 – 18 वर्ष (लड़के) |
52 ग्राम |
14 – 18 वर्ष (लड़कियां) |
46 ग्राम |
बुजुर्गों (Old Age) के लिए प्रोटीन आवश्यकता
केटेगरी |
प्रोटीन आवश्यकता (ग्राम प्रति किग्रा शरीर भार) |
60 वर्ष से ऊपर (सामान्य व्यक्ति) |
1.0–1.2 g/kg |
एक्टिव व्यक्ति बुजुर्ग व्यक्ति |
1.2–1.5 g/kg |
प्रोटीन के कुछ बेस्ट स्रोत - Best Protein Sources In Hindi
अब जानते हैं कि हम प्रोटीन कौन-कौन से फूड सोर्स से ले सकते हैं। तो ये कुछ इस प्रकार हैं:
प्लांट प्रोटीन (Plant Protein)
-
दालें (Lentils, Moong, Masoor)
-
छोले और राजमा (Chickpeas & Kidney Beans)
-
सोया उत्पाद (Tofu, Soy Milk, Tempeh)
-
नट्स और बीज (Almonds, Chia Seeds, Flaxseeds)
-
क्विनोआ और ब्राउन राइस (Quinoa & Brown Rice)
प्रोटीन सप्लीमेंट्स (Protein Supplements)
इन सबके अलावा, प्रोटीन सप्लीमेंट्स भी आप अपने डाइट में ऐड कर सकते हैं। इसमें कई तरह के प्रोटीन मौजूद हैं जैसे -
-
व्हे प्रोटीन (Whey Protein) – आसानी से पचने वाला
मांसपेशियों की रिकवरी और ग्रोथ के लिए होते हैं। ध्यान रहे व्हे प्रोटीन खरीदते वक्त आप ध्यान रखें किसी अच्छे ब्रांड का ही सप्लीमेंट लें। मार्केट में कई बेस्ट ब्रांड्स है जिनमें से एक 'NAKPRO Nutrition' भी है, जो अपने व्हे प्रोटीन और अन्य प्रोटीन सप्लीमेंट के लिए काफी चर्चित है।
आप डायरेक्ट इनके साइट पर जाकर बस एक क्लिक में घर बैठे व्हे प्रोटीन ऑर्डर कर सकते हैं। इनके बेस्ट प्रॉडक्ट्स में से एक है Gold Plus+ Whey Protein Concentrate।
-
मास गेनर - अगर आप वजन बढ़ाना चाहते हैं तो आपके लिए मास गेनर प्रोटीन सप्लीमेंट्स काफी फायदेमंद हो सकता है। आप 'NAKPRO Nutrition', के साइट से घर बैठे मास गेनर प्रोटीन सप्लीमेंट भी ऑर्डर कर सकते हैं। Platinum Mass Gainer इनके टॉप प्रोडक्ट्स में से एक है।
नोट: ध्यान रहे अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई मेडिकल कंडिशन है तो प्रोटीन सप्लिमेंट्स के सेवन से पहले एक बार डॉक्टर या एक्स्पर्ट्स की राय जरूर लें।
प्रोटीन के नुकसान - Side Effects Of Protein In Hindi
हर सिक्के के दो पहलु होते हैं, वैसे ही प्रोटीन के अगर फायदे हैं तो जरूरत से ज्यादा प्रोटीन लेने के नुकसान भी हो सकते हैं क्योंकि किसी भी चीज का अति उपयोग फायदे कम नुकसान ज्यादा करा सकता है। वैसे ही जरूरत से ज्यादा प्रोटीन के सेवन से नीचे बताए गए नुकसान हो सकते हैं, जो कुछ इस प्रकार हैं:
-
पाचन यानी डाइजेशन से जुड़ी समस्या हो सकती है।
-
किडनी से जुड़ी परेशानी हो सकती है।
-
लिवर प्रभावित हो सकता है।
निष्कर्ष:
पुरुषों, महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की प्रोटीन आवश्यकताएं अलग-अलग होती हैं और यह उम्र, एक्टिविटी लेवल और स्वास्थ्य लक्ष्यों पर निर्भर करती है। सही मात्रा में प्रोटीन लेने से शरीर मजबूत, एनर्जेटिक और स्वस्थ बना रहता है। सुनिश्चित करें कि आप अपने खाने में विभिन्न प्रोटीन स्रोतों को शामिल कर रहे हैं और संतुलित आहार अपना रहे हैं। उम्मीद है इस खास आर्टिकल से जुड़कर आपको 'प्रोटीन' कितनी मात्रा में लेना है इसका एक आईडिया लग गया होगा। ऐसे ही अन्य इन्फोर्मटिव ब्लॉग्स या आर्टिकल पढ़ने के लिए हमारी साइट NAKPRO Nutrition जरूर विजिट करें।