मसल्स की रिकवरी और परफॉरमेंस के लिए बेस्ट सप्लिमेंट्स - Best Supplements for Muscle Recovery & Performance In Hindi

मसल्स की रिकवरी और परफॉरमेंस के लिए बेस्ट सप्लिमेंट्स - Best Supplements for Muscle Recovery & Performance In Hindi

अगर आप मसल्स बनाना चाहते हैं या बेहतर परफॉर्म करना चाहते हैं, तो सिर्फ वर्कआउट करना ही काफी नहीं होता है। दरअसल, वर्कआउट के बाद जो मसल्स की रिकवरी (ठीक होना) भी उतनी ही जरूरी है। जब आप एक्सरसाइज करते हैं, तो मांसपेशियों में छोटे-छोटे टिश्यू फटते हैं, जिन्हें सही पोषण और आराम के साथ ठीक किया जा सकता है। वहीं, जब बात करें मसल रिकवरी की तो सिर्फ डाइट ही नहीं, बल्कि कुछ सप्लिमेंट्स की भी जरूरत होती है। 

ऐसे में मसल्स की रिकवरी और उनकी स्ट्रेंथ को बढ़ाने के लिए एक सही सप्लीमेंट चुनना किसी टास्क से कम नहीं है। ऐसे में हमारा यह खास आर्टिकल आपकी मदद कर सकता है। हमारे इस खास आर्टिकल में हम मसल्स रिकवरी और परफॉरमेंस के लिए बेस्ट सप्लिमेंट्स के तौर पर क्या-क्या विकल्प हैं, उसकी जानकारी दे रहे हैं, तो इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़ें। 

विषय सूची:

  • मसल्स रिकवरी सप्लीमेंट्स के फायदे - Benefits of Muscle Recovery Supplements In Hindi
  • जानिए मसल्स रिकवरी के लिए कौन से प्रोडक्ट्स सही है - Best Supplements for Muscle Recovery & Performance In Hindi
  • जानिये सप्लीमेंट्स कैसे रिकवरी में कैसे मदद कर सकते हैं
  • मसल्स रिकवरी के बारे में क्या महत्वपूर्ण बातें ध्यान में रखनी चाहिए?
  • निष्कर्ष:

मसल्स रिकवरी सप्लीमेंट्स के फायदे - Benefits of Muscle Recovery Supplements In Hindi 

इससे पहले कि आगे हम मसल्स रिकवरी सप्लीमेंट्स के बारे में जानकारी दें, उसके पहले हम मसल्स रिकवरी सप्लीमेंट्स के फायदे से जुड़ी जानकारी दे देना चाहते हैं। तो हमारे आर्टिकल के इस भाग में जानिए मसल्स रिकवरी सप्लीमेंट्स के क्या-क्या फायदे होते हैं:

  1. मसल्स रिपेयर और रिकवरी - वर्कआउट के बाद मसल्स में जो छोटे-छोटे टिश्यू डैमेज होते हैं, उन्हें प्रोटीन, ग्लूटामिन और BCAA जैसे सप्लिमेंट्स तेजी से ठीक करते हैं। इससे मसल्स जल्दी रिपेयर और रिकवर होते हैं और मजबूत बनते हैं। वहीं, जितनी जल्दी आप ठीक हो जाते हैं, उतनी ही जल्दी आप अपनी नियमित रूटीन में वापस आ जाते हैं। देखा जाए तो जितनी जल्दी रिकवरी होती है और सप्लीमेंट्स की मदद से आप उतनी ही जल्दी ठीक होते हैं।
  2. मांसपेशियों में दर्द में कमी और कम थकावट -  हेवी वर्कआउट के बाद मसल्स में जो दर्द होता है वो अगले सेशन के लिए काफी परेशानी का कारण बन सकता है। ऐसे में रिकवरी सप्लीमेंट इस दर्द को कम कर सकते हैं और आपको ज्यादा बार और ज्यादा हेवी तरीके से ट्रेनिंग लेने में मदद कर सकते हैं। इससे शरीर को आराम मिलता है और अगली बार फिर से ट्रेनिंग करने की ताकत मिलती है।
  3. परफॉरमेंस बेहतर करे - क्रिएटिन और BCAA जैसे सप्लिमेंट्स एनर्जी बढ़ाते हैं, जिससे आप ज्यादा समय तक वर्कआउट कर सकते हैं। इससे आपके सभी वर्कआउट में आपका परफॉरमेंस बेहतर होगा। इसलिए अगर आप हेवी वर्कआउट कर रहे हैं तो अपने डाइट में सप्लीमेंट्स ऐड कर सकते हैं।
  4. मसल्स ग्रोथ के लिए - सप्लीमेंट्स न सिर्फ मसल्स रिकवरी के लिए, बल्कि मसल्स ग्रोथ के लिए भी काफी जरूरी है। ज्यादातर रिकवरी सप्लीमेंट्स मसल्स प्रोटीन सिंथेसिस पर फोकस करते हैं, जिसके परिणामस्वरूप, मसल्स ग्रोथ में मदद मिलती है।
  5. बॉडी हाइड्रेट और रिलैक्स करे - कई सप्लीमेंट्स, खासतौर से इलेक्ट्रोलाइट्स सप्लिमेंट्स शरीर में पानी और मिनरल्स का संतुलन बनाए रखते हैं, जिससे डिहाइड्रेशन, मसल्स क्रैम्प और कमजोरी नहीं होती है। इसके अलावा, कुछ सप्लीमेंट्स मसल्स को रिलैक्स करती हैं और नींद में सुधार लाती हैं। अच्छी नींद से शरीर खुद को जल्दी रिपेयर कर सकता है।

जानिए मसल्स रिकवरी के लिए कौन से प्रोडक्ट्स सही है - Best Supplements for Muscle Recovery & Performance In Hindi

अगर आप रेगुलर एक्सरसाइज या जिम करते हैं, तो मसल्स को मजबूत और फिट रखने के लिए सिर्फ वर्कआउट करना ही काफी नहीं होता। इसके बाद मसल्स रिकवरी और ग्रोथ भी उतना ही जरूरी होता है। दरअसल, जब आप आराम कर रहे होते हैं तो आपकी मांसपेशियां ग्रो और रिपेयर करती हैं। सही सप्लीमेंट लेने से दर्द कम करने, रिकवरी में तेजी लाने और अपने अगले वर्कआउट के लिए अपने परफॉरमेंस को बढ़ाने में मदद मिल सकती है। तो यहाँ हम बात करेंगे कुछ बेस्ट सप्लिमेंट्स की जो मसल्स की रिकवरी, पावर, और परफॉर्मेंस को बेहतर बनाते हैं। आइये जानते हैं इन मसल्स रिकवरी और परफॉरमेंस के लिए बेस्ट सप्लिमेंट्स के बारे में, जो कुछ इस प्रकार हैं:

1. प्रोटीन पाउडर (व्हे, केसिन, या प्लांट-बेस्ड)

प्रोटीन मसल्स रिपेयर और ग्रोथ के लिए जरूरी है। वर्कआउट के बाद शरीर को जल्दी प्रोटीन चाहिए होता है। यह मसल्स के लिए एक बहुत ही प्रभावी रिकवरी एमिनो एसिड है। यह कई महत्वपूर्ण एमिनो एसिड से भरपूर है जो मुख्य रूप से मसल्स रिस्टोर के लिए उपयोग किया जाता है। इसलिए यह अलग है:

  • व्हे प्रोटीन : व्हे प्रोटीन वर्कआउट के बाद की रिकवरी के लिए बहुत तेजी से काम करता है क्योंकि यह शरीर में बहुत जल्दी अब्जॉर्ब हो जाता है। इसका मतलब है कि आपकी मांसपेशियों को सही समय पर पोषक तत्व मिलेंगे जब उन्हें वास्तव में इसकी जरूरत होगी। व्हे प्रोटीन तीन अलग-अलग तरह के होते हैं, कंसंट्रेट, आइसोलेट और हाइड्रोलाइज़ेट, आप अपनी जरूरत के अनुसार इनमें से कोई एक ले सकते हैं।  मसल्स बिल्डिंग के लिए जरूरी सभी नौ आवश्यक अमीनो एसिड की उपस्थिति के कारण इसे महत्वपूर्ण माना जाता है। इसलिए, यह एक कम्पलीट प्रोटीन सोर्स है, जिसका शरीर द्वारा बहुत अच्छी तरह से उपयोग किया जाता है। आजकल कई चर्चित ब्रांड्स व्हे प्रोटीन सप्लीमेंट्स ला रहे हैं, जिनमें से एक Nakpro Nutrition भी है, जिनके व्हे प्रोटीन काफी चर्चित हैं। आप www.nakpro.com की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन ऑर्डर कर सकते हैं।
  • केसीन प्रोटीन: यह भी दूध से मिलने वाला एक प्रोटीन है, जो खासतौर से एथलिट, बॉडीबिल्डर्स और जिम जाने वाले लोग अपनी डाइट में शामिल करते हैं। यह मसल्स ग्रोथ और रिकवरी के लिए काफी उपयोगी माना गया है। यह धीरे-धीरे पचता है, रात को सोने से पहले इसे लेना अच्छा माना गया है, क्योंकि शरीर जब आराम करता है तब यह सप्लीमेंट काम करता है।
  • प्लांट बेस्ड प्रोटीन सप्लीमेंट्स - अगर आप वीगन हैं या आपको डेयरी प्रोडक्ट्स से एलर्जी है, तो आप प्लांट बेस्ड सप्लीमेंट्स का विकल्प भी चुन सकते हैं। Nakpro Nutrition का भी अपना प्लांट प्रोटीन है जो आप उनके वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन ऑर्डर कर सकते हैं।

2. ब्रांच्ड-चेन एमिनो एसिड - BCAAs (Branched-Chain Amino Acids)

अगला सप्लीमेंट है ब्रांच्ड-चेन एमिनो एसिड यानी BCAA। चाहे आप वर्कआउट करने वाले हों, एथलिट हों, इसे लेने से कई फायदे हो सकते हैं। यह थकान कम करते हैं, मसल्स ब्रेकडाउन को रोकते हैं और रिकवरी में मदद करते हैं। ब्रांच्ड-चेन एमिनो एसिड को रिकवरी सप्लीमेंट्स के लिए बहुत बढ़िया बताया गया है। हेवी वर्कआउट के बाद होने वाली थकान को तो कम करता ही है, साथ ही साथ पेशेंस को बढ़ाता है, और फोकस रहने में और लंबे वक्त तक वर्कआउट करने में मदद करता है। 

3. क्रिएटिन (Creatine)

अगला सप्लीमेंट क्रिएटिन (Creatine) है, जिसे उन लोगों के लिए बेस्ट माना गया है, जो हेवी वेट उठाते हैं या जो बहुत ही तीव्र वर्कआउट करते हैं। यह न सिर्फ एनर्जी बढ़ाता है, बल्कि स्ट्रेंथ और पावर भी देता है। यह जल्दी रिकवर करने में मदद करता है ताकि आप अपने अगले वर्कआउट सेशन के लिए तैयार हो जाएं। यह मसल मास बढ़ाने के साथ-साथ परफॉरमेंस को भी बेहतर कर सकता है। ऐसे में अगर आप काफी ज्यादा इंटेंस वर्कआउट करते हैं तो अपने डेली रूटीन में क्रिएटिन को ऐड करना न भूलें। 

4. ग्लूटामाइन या ग्लूटामिन (Glutamine)

ग्लूटामाइन या ग्लूटामिन एक एमिनो एसिड है जो मांसपेशियों को रिपेयर करने के लिए जरूरी है। यह आपको फिट रखने में और इम्यून सिस्टम को बेहतर करने में मदद कर सकता है। साथ ही मसल्स की सूजन को कम करने में, मांसपेशियों के दर्द को कम करने में और रिकवरी को बढ़ावा देने में मदद कर सकता है, जिससे आप अपने वर्कआउट में तेजी से वापस आ सकते हैं। ग्लूटामाइन आंत के स्वास्थ्य को बेहतर करने के लिए उपयोगी माना गया है, जो आपके पूरे हेल्थ और पोषक तत्व अवशोषण के लिए जरूरी है।

5. इलेक्ट्रोलाइट्स (Electrolytes)

हेवी वर्कआउट, स्ट्रेंथ ट्रेनिंग के बाद पसीना बहने से शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी हो सकती है जिससे थकावट और मसल्स प्रॉब्लम होती हैं। ऐसे में पानी की कमी को पूरा करने के लिए इलेक्ट्रोलाइट्स काफी फायदेमंद हो सकते हैं। यह न सिर्फ बॉडी को हाइड्रेट करता है, बल्कि वर्कआउट के दौरान और बाद में मसल फंक्शन्स को भी बेहतर कर सकता है। 

जानिये सप्लीमेंट्स रिकवरी में कैसे मदद कर सकते हैं

सप्लीमेंट्स के काम करने का तरीका काफी हद तक कुछ कारकों पर निर्भर करता है, जैसे- सप्लीमेंट्स लेने का वक्त, सप्लीमेंट्स लेने का तरीका और कई अन्य चीजें। इन्हीं कुछ जरूरी बातों के बारे में हम नीचे जानकारी दे रहे हैं:

1. सप्लीमेंट्स लेने का समय: अगर आप चाहते हैं कि सप्लीमेंट्स आपके लिए सही तरीके से काम करे तो आपके लिए सप्लीमेंट्स लेने का वक्त बहुत मायने रखता है। वर्कआउट पूरा होने के बाद पहले आधे घंटे में प्रोटीन और ब्रांच्ड-चेन एमिनो एसिड का सेवन करने से सबसे प्रभावी परिणाम प्राप्त होते हैं। इस समय के दौरान, मांसपेशियों में पोषण के प्रति सबसे अधिक संवेदनशीलता होती है।

2. हाइड्रेटेड रहना है जरूरी: भरपूर पानी पीने से मांसपेशियों की रिकवरी और पूरे परफॉरमेंस में मदद मिलती है। हाइड्रेशन आपकी रिकवरी प्रक्रिया को बेहतरीन तरीके से प्रभावित कर सकता है और पोषक तत्वों के अब्जॉर्प्शन और ट्रांसफर के लिए जरूरी है।

3. कंबाइन करें: यदि संभव हो, तो सप्लीमेंट्स को कंबाइन करें, सर्वोत्तम परिणामों के लिए, व्हे प्रोटीन, क्रिएटिन और BCAAs के कॉम्बिनेशन पर विचार करें। यह मिक्स एक व्यापक रिकवरी स्ट्रैटेजी प्रदान कर सकता है जो पावर, पेशेंस और मांसपेशियों के रिस्टोर में मदद करता है।

4. अपने शरीर ऑब्जर्ब करें: हर व्यक्ति का शरीर सप्लीमेंट्स के प्रति अलग-अलग तरीके से रियेक्ट कर सकता है। आप जो महसूस करते हैं उस पर नजर रखें और उसके अनुसार अपने सप्लीमेंट सेवन को एडजस्ट करें। जब आप परफॉरमेंस या रिकवरी में लाभ देखते हैं, तो आप सही रास्ते पर हैं। 

5. टिप्स: अगर आप पहली बार सप्लीमेंट्स ले रहे हैं या किसी तरह की स्वास्थ्य संबंधी दवा ले रहे हैं तो डॉक्टर या एक्सपर्ट से सलाह लेने के बाद ही सप्लीमेंट अपने रूटीन में शामिल करें। मात्रा का ध्यान रखें और निर्धारित मात्रा में ही लें। ऐसा नहीं है कि ज्यादा मात्रा में सप्लीमेंट्स लेने से फायदे ज्यादा होंगे, उल्टा जरूरत से ज्यादा लेना नुकसानदायक हो सकता है। याद रखें सप्लिमेंट्स केवल सपोर्ट करते हैं, इसके फायदे सही तरीके से मिले और असली रिजल्ट दिखे, इसके लिए डाइट, नींद और मेहनत भी जरूरी है।

मसल्स रिकवरी के बारे में क्या महत्वपूर्ण बातें ध्यान में रखनी चाहिए?

  • जैसे ही आप फिटनेस की ओर कदम बढ़ाते हैं, याद रखें कि रिकवरी उतनी ही महत्वपूर्ण है जितना कि वर्कआउट करना।
  • रिकवरी के दौरान मांसपेशियां ठीक होती हैं और मजबूत होती हैं। अपने रूटीन में हाई क्वालिटी वाले सप्लीमेंट्स का उपयोग करें।
  • हाई क्वालिटी सप्लीमेंट्स का यूज करने से यह सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी कि आपका शरीर फिट है और वर्कआउट के जरिए जो आप अपने फिटनेस गोल को हासिल करना चाहते हैं उसे पूरा करने के लिए तैयार है।
  • सिर्फ सप्लीमेंट्स ही नहीं, बल्कि अपने वर्काउट के टाइम और कितनी देर वर्कआउट कर रहे हैं, उसका भी पूरा ध्यान रखें। कभी भी ओवर वर्कआउट करके अपने शरीर को स्ट्रेन न करें। 
  • सप्लीमेंट्स के साथ-साथ अपने डाइट और पानी पीने का भी पूरा ध्यान रखें। अपने पूरे रूटीन जैसे - सोने-उठने और खाने के वक्त का पूरा ध्यान रखें।

निष्कर्ष:

फिट रहने के लिए सही डाइट, सही एक्सरसाइज और इसके बाद मसल्स की रिकवरी के लिए सही सप्लीमेंट्स, ये सारी चीजें जरूरी हैं। ये सभी आपस में कनेक्टेड हैं, इसलिए कभी भी किसी को भी अनदेखा ना करें। उम्मीद है मसल्स की रिकवरी से जुड़े सप्लीमेंट्स के इस आर्टिकल से आपको इस विषय में ज्यादा से ज्यादा जानकारी हासिल करने में मदद मिली होगी। ऐसे ही अन्य आर्टिकल्स के लिए विजिट करते रहें हमारी वेबसाइट www.nakpro.com।