व्हे प्रोटीन के स्वास्थ्य लाभ - यह आपके शरीर में कैसे काम करता है - The Power of Whey Protein: What It Does for You In Hindi

व्हे प्रोटीन के स्वास्थ्य लाभ - यह आपके शरीर में कैसे काम करता है - The Power of Whey Protein: What It Does for You In Hindi

आजकल लोग अपने आपको फिट रखने के लिए अपने आप पर बहुत ध्यान देते हैं। सही डाइट, न्यूट्रिशन से लेकर सप्लीमेंट्स तक का सहारा लेते हैं। व्हे प्रोटीन भी उन्हीं सप्लीमेंट्स में से एक है। बता दें कि व्हे प्रोटीन (whey protein) सबसे लोकप्रिय पोषण संबंधी सप्लीमेंट्स में से एक है, खासकर फिटनेस के शौकीनों, एथलीटों और अपने ओवर ऑल हेल्थ को बेहतर बनाने की चाहत रखने वाले लोगों के बीच। लेकिन व्हे प्रोटीन आखिर है क्या और यह आपके शरीर में कैसे काम करता है? आइए इसे आसानी से समझा जाए। व्हे प्रोटीन से जुड़ी ज्यादा से ज्यादा जानकारी के लिए आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़ें। 

विषय सूची:

  • व्हे प्रोटीन क्या है? 

  • जानिए व्हे प्रोटीन शरीर में कैसे काम करता है - How Does Whey Protein Works in the Body

  • जानिए व्हे प्रोटीन किसे लेना चाहिए - Who Should Take Whey Protein In Hindi

  • व्हे प्रोटीन के प्रकार- Types Of Whey Protein In Hindi

  • जानिए व्हे प्रोटीन कब और कैसे लें - How to Take Whey Protein In Hindi

  • निष्कर्ष


जानिए व्हे प्रोटीन क्या है- What Is Whey Protein In Hindi

इससे पहले के आर्टिकल में आगे बढ़ें, सबसे पहले यह समझना या जानना जरूरी है कि व्हे प्रोटीन आखिर होता क्या है। तो हम यह बता दें कि व्हे प्रोटीन दूध से प्राप्त हाई क्वालिटी प्रोटीन है। जब दूध को पनीर या चीज़ बनाने के लिए प्रोसेस किया जाता है, तो यह दो मुख्य घटकों में अलग हो जाता है: ठोस दही और लिक्विड व्हे। इस लिक्विड व्हे को फिर फिल्टर किया जाता है, प्रोसेस किया जाता है और व्हे प्रोटीन पाउडर बनाने के लिए सुखाया जाता है। यह प्रोटीन दूध में पाए जाने वाले अन्य प्रमुख प्रोटीन के रूप में केसीन (Casein) के साथ मौजूद होता है। व्हे प्रोटीन एक कम्पलीट प्रोटीन का उदाहरण है, जिसका मतलब है कि इसमें सभी नौ आवश्यक अमीनो एसिड होते हैं जिन्हें शरीर द्वारा सिंथेसाइज नहीं किया जा सकता है।

बता दें कि व्हे प्रोटीन कई तरह के होते हैं, जिनमें शामिल है - कंसन्ट्रेट (concentrate), आइसोलेट्स (isolate) और हाइड्रोलिसेट्स (hydrolysate)। ये सारे एक-दूसरे से अलग हैं और इसके पीछे कुछ कारक हैं जैसे - तैयार करने का तरीका, उपयोग की जाने वाली सामग्री और शरीर में अवशोषित होने का समय या पाचन समय। उदाहरण के लिए, व्हे प्रोटीन आइसोलेट (whey protein isolate) में व्हे प्रोटीन कंसन्ट्रेट (whey protein concentrate) की तुलना में ज्यादा प्रोटीन और कम फैट और लैक्टोज होता है, इस प्रकार यह उन लोगों के लिए एक लोकप्रिय विकल्प बन जाता है जो एक्स्ट्रा कैलोरी के बिना प्रोटीन का सेवन बढ़ाना चाहते हैं।


जानिए व्हे प्रोटीन शरीर में कैसे काम करता है - How Does Whey Protein Works in the Body In Hindi

एक बार जब कोई व्हे प्रोटीन लेता है तो यह पाचन तंत्र में जाने के बाद, यह अपने अमीनो एसिड घटकों में टूट जाता है। फिर अमीनो एसिड ब्लड स्ट्रीम में अब्जॉर्ब हो जाते हैं और शरीर के टिश्यू में पहुँच जाते हैं, और फिर स्वास्थ्य के लिए और शारीरिक फंक्शन में अहम् भूमिका निभाता है।

1. मांसपेशियों के ग्रोथ और रिपेयर के लिए: स्वास्थ्य के लिए व्हे प्रोटीन के फायदे में सबसे ज्यादा कॉमन है मांसपेशियों की रिपेयर और ग्रोथ। वर्कआउट के बाद, मांसपेशियां डैमेज होती है जिसे रिपेयर होने की जरूरत होती है। ऐसे में व्हे प्रोटीन में अमीनो एसिड होते हैं जो मसल्स के प्रोटीनसिंथेसिस या शरीर द्वारा नए मसल टिश्यू रेपेयरमेंट और प्रोडक्शन में मदद करते हैं। ऐसे में एथलीट या हेवी एक्सरसाइज करने वालों के लिए व्हे प्रोटीन काफी लाभकारी हो सकता है। 

2. वजन कंट्रोल कर सकता है : व्हे प्रोटीन को वेट मैनेज करने के लिए भी काफी फायदेमंद माना गया है। दरअसल, हाई प्रोटीन डाइट लेने से पेट काफी देर तक भरा हुआ महसूस होता है और क्रेविंग्स को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है। नतीजतन, कम मात्रा में कैलोरी का सेवन किसी व्यक्ति के वजन को कम करने में मदद कर सकता है। इतना ही नहीं, व्हे प्रोटीन चयापचय यानी मेटाबोलिज्म को बढ़ावा देने में भी मदद कर सकता है, जिससे शरीर पूरे दिन ज्यादा कैलोरी बर्न कर सकता है। यह फैट को कम करते हुए मसल मास को बचाने में मदद करता है, जिससे यह वेट मैनेजमेंट के लिए फायदेमंद होता है।

3. इम्यून सिस्टम बेहतर करे : व्हे प्रोटीन में लैक्टोफेरिन (lactoferrin) और इम्युनोग्लोबुलिन (immunoglobulins) जैसे बायोएक्टिव यौगिक होते हैं, जो इम्यून सिस्टम को बेहतर करने में मदद करते हैं। यह शरीर को आवश्यक अमीनो एसिड प्रदान करता है जो प्रतिरक्षा कोशिकाओं यानी इम्यून सेल्स के उत्पादन में सहायता करता है। ऐसे में खासतौर से सर्दी और फ्लू के मौसम में अपने आप को स्वस्थ रखने के लिए व्हे प्रोटीन को अपनी डेली डाइट में जरूर शामिल करें।

4. मसल्स के दर्द को कम करे : व्हे प्रोटीन मांसपेशियों की डैमेज और सूजन को कम करके मांसपेशियों की रिकवरी को तेज करता है। इससे एथलीटों और फिटनेस प्रेमियों या वर्कआउट करने वालों को एक्सरसाइज के बाद तेजी से ठीक होने और कड़ी ट्रेनिंग करने में मदद मिलती है। साथ ही वर्कआउट के बाद होने वाले दर्द से भी काफी आराम मिल सकता है। 

व्हे प्रोटीन के बारे में कुछ फैक्ट्स 

व्हे प्रोटीन पोषण का एक ऐसा स्रोत है जिसके बारे में सामान्य तौर पर सभी जानते हैं। व्हे प्रोटीन के बारे में कुछ रोचक तथ्य निम्नलिखित हैं जिन्हें आमतौर पर अनदेखा कर दिया जाता है:

1. व्हे प्रोटीन और मूड में सुधार-

ऐसा कहा जाता है कि व्हे प्रोटीन मूड को बदल सकता है। दरअसल, स्टडीज में यह बात सामने आयी है कि व्हे प्रोटीन में एक नया डेकापेप्टाइड (decapeptide) (AJI-801) पाया, जो संभवतः मूड में सुधार कर सकता है (source)। इसके अलावा, कुछ स्टडीज में यह बात भी सामने आयी है कि व्हे प्रोटीन शरीर में कोर्टिसोल (cortisol- stress hormone), स्ट्रेस हॉर्मोन होता है, उसे कम कर सकता है और सेरोटॉनिन (serotonin-happy hormone) को बढ़ा सकता है। ऐसे में अपने डाइट में व्हे प्रोटीन को शामिल कर अपने मूड को बेहतर बना सकते हैं। 

2. व्हे प्रोटीन और ब्लड शुगर कंट्रोल-

कुछ स्टडीज के अनुसार, व्हे प्रोटीन का सेवन ग्लूकोज लेवल को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है। कहा जाता है कि व्हे प्रोटीन का सेवन कार्बोहाइड्रेट युक्त डाइट के बाद होने वाले शुगर लेवल को कम करता है। इसलिए, यह उन लोगों के लिए उपयोगी है जो इंसुलिन के प्रति संवेदनशील (insulin-sensitive) हैं या ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

3. व्हे प्रोटीन हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए-

इसमें कोई शक नहीं है कि स्वस्थ मांसपेशियों के लिए व्हे प्रोटीन लिया जाता है, लेकिन स्वस्थ हड्डियों के लिए भी इसकी आवश्यकता होती है। कुछ स्टडीज में प्रोटीन, खासतौर से व्हे प्रोटीन का अधिक सेवन हड्डियों के वॉल्यूम में सुधार के लिए उपयोगी माना गया है। उम्र बढ़ने के साथ यह महत्वपूर्ण है क्योंकि यह ऑस्टियोपोरोसिस और फ्रैक्चर को रोक सकता है।

4. व्हे प्रोटीन पेट के स्वास्थ्य के लिए-

व्हे प्रोटीन आंत यानी इंटेस्टाइन के स्वास्थ्य को भी बेहतर बना सकता है। यह आंत के बैक्टीरिया के लिए फायदेमंद है, जो पाचन और पूरे स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है। वहीं, अगर पेट सही रहता है और एक हेल्दी गुड माइक्रोबायोटा मूड को बेहतर बनाने और पाचन से लेकर बेहतर इम्यूनिटी तक में मदद कर सकता है।

5. पर्यावरण पर प्रभाव-

हालाँकि व्हे प्रोटीन, पनीर बनाने की प्रक्रिया से आता है, लेकिन व्हे प्रोटीन के पर्यावरणीय योगदान पर चर्चा करते समय इस पहलू को अक्सर अनदेखा कर दिया जाता है। कुछ प्लांट बेस्ड प्रोटीन की तुलना में, जिनके उत्पादन के लिए अक्सर ज्यादा संसाधनों का उपयोग किया जाता है, व्हे प्रोटीन के बारे में धारणा यह है कि यह अधिक पर्यावरण के अनुकूल प्रोटीन स्रोत है। साथ ही इसके जरिए डेयरी क्षेत्र ने काफी प्रोग्रेस भी किया है।

जानिए व्हे प्रोटीन किसे लेना चाहिए - Who Should Take Whey Protein In Hindi

जैसे कि हमने जानकारी दी है कि व्हे प्रोटीन के कई फायदे हैं। हालाँकि, अगर आपके मन में सवाल है कि व्हे प्रोटीन किन लोगों को लेना चाहिए तो हम यहां आपकी उलझन को दूर कर देते हैं: 

  • एथलीट और बॉडीबिल्डर - मांसपेशियों की ग्रोथ, रिकवरी और परफॉरमेंस में मदद करता है। 

  • वजन कम करने की चाहत रखने वाले लोग - फैट कम करने में मदद करता है और आपके पेट को लंबे समय तक भरा रखता है। 

  • बुजुर्ग व्यक्ति - मांसपेशियों के डैमेज को रोक सकता है और ताकत बढ़ाता है। 

 

व्हे प्रोटीन के प्रकार- Types Of Whey Protein In Hindi

व्हे प्रोटीन के तीन मुख्य प्रकार हैं:

  • व्हे प्रोटीन कंसन्ट्रेट (Whey Protein Concentrate - WPC) इसमें 70-80% प्रोटीन के साथ-साथ कुछ फैट और कार्बोहाइड्रेट होते हैं। यह सबसे नैचुरल और किफायती फॉर्म है।

  • व्हे प्रोटीन आइसोलेट (Whey Protein Isolate- WPI) – इसमें 90% या उससे ज्यादा प्रोटीन होता है और इसमें कम से कम फैट और कार्बोहाइड्रेट होते हैं। यह अत्यधिक शुद्ध होता है और उन लोगों के लिए आइडियल है जो लीन प्रोटीन स्रोत चाहते हैं।

  • व्हे प्रोटीन हाइड्रोलाइजेट (Whey Protein Hydrolysate- WPH) – यह एक हाई क्वालिटी प्रोटीन है जो आसानी से डाइजेस्ट हो जाता है और शरीर द्वारा बहुत जल्दी और अवशोषित हो जाता है, जिससे यह मांसपेशियों की रिकवरी के लिए फायदेमंद होता है।


जानिए व्हे प्रोटीन कब और कैसे लें - How to Take Whey Protein In Hindi

  • पोस्ट-वर्कआउट शेक - व्यायाम के 30 मिनट के भीतर व्हे प्रोटीन को पानी या दूध के साथ मिलाएँ हुए शेक के रूप में ले सकते हैं। 

  • नाश्ते की तरह लें - इसे हाई प्रोटीन वाले भोजन के लिए स्मूदी, दलिया या दही में मिलाकर ले सकते हैं।

  • सोने से पहले - डिनर के बाद सोने से पहले लेने से रात भर मांसपेशियों की रिपेयरमेंट और रिकवरी में मदद कर सकता है।

आपको हमारे खास आर्टिकल 'बेहतर रिजल्ट के लिए व्हे प्रोटीन का सेवन करने का सबसे अच्छा समय' में व्हे प्रोटीन लेने के तरीके और सही समय से जुड़ी ज्यादा डिटेल जानकारी मिल सकती है। 

निष्कर्ष

व्हे प्रोटीन एक बेहतरीन सप्लीमेंट है जो मांसपेशियों की ग्रोथ, रिकवरी, वजन घटाने और ओवरऑल हेल्थ को सपोर्ट करता है। यह शरीर में तेजी से काम करता है, आवश्यक अमीनो एसिड प्रदान करता है जो मांसपेशियों की रिपेयरमेंट और निर्माण में मदद करता है। चाहे आप एथलीट हों, फिटनेस के शौकीन हों या आप अपने प्रोटीन सेवन में सुधार करना चाहते हो, व्हे प्रोटीन आपके डाइट में एक अच्छा एडिशन हो सकता है।

अगर आप अपने रूटीन में व्हे प्रोटीन को शामिल करने पर विचार कर रहे हैं, तो हाई क्वालिटी वाला प्रोडक्ट चुनें और इसे अपने फिटनेस लक्ष्यों के अनुसार लें। आप Nakpro Nutrition का व्हे प्रोटीन ट्राई कर सकते हैं क्योंकि मार्केट में यह ब्रांड व्हे प्रोटीन के बेस्ट ब्रांड्स में से एक है। अगर आपको अपने डाइट या स्वास्थ्य आवश्यकताओं के बारे में कोई चिंता है, तो किसी हेल्थ एक्सपर्ट से परामर्श लेने के बाद अपनी जरूरत के अनुसार व्हे प्रोटीन लें।