दूध पीने के बारे में हम बचपन से ही कई बार पेरेंट्स से ज्ञान सुनते आ रहे हैं। दरअसल, दूध या दूध से बने डेयरी प्रोडक्ट्स (Dairy products) इतने पौष्टिक होते हैं कि शरीर के लिए इसके एक या दो नहीं बल्कि कई सारे फायदे होते हैं। ऐसे में यह जरूरी है कि हर किसी को दूध या दूध से बने डेयरी प्रोडक्ट्स के शारीरिक फायदों के बारे में सारी जानकारी होनी चाहिए। जरूरी नहीं कि दूध या डेयरी प्रोडक्ट्स हर किसी के लिए लाभकारी हो। कई ऐसे भी लोग हैं जिन्हें डेयरी प्रोडक्ट्स से एलर्जी की भी समस्या हो सकती है। तो ऐसे में हम अपने पाठकों के इसी उलझन को सुलझाने के लिए यह खास आर्टिकल लेकर आए हैं।
यहां हम स्वास्थ्य के लिए दूध या दूध के प्रोडक्ट यानी डेयरी प्रोडक्ट्स के फायदे और नुकसान से जुड़े डिटेल जानकारी दे रहे हैं। साथ ही दूध या डेयरी प्रोडक्ट्स को लेने के सही तरीके के बारे में भी बताएंगे।
-
हड्डियों के लिए
दूध या दूध से बने प्रोडक्ट्स यानी डेयरी प्रोडक्ट्स हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए काफी लाभकारी हैं। दरअसल, दूध या दूध से बने प्रोडक्ट्स में कैल्शियम की अच्छी मात्रा मौजूद होती है। वहीं, कैल्शियम हड्डियों को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी पोषक तत्व होता है। तो इस कंडीशन में हड्डियों को हेल्दी रखने के लिए कैल्शियम से भरपूर दूध या डेयरी प्रोडक्ट्स काफी लाभकारी हो सकते हैं। इसके साथ ही इसमें विटामिन डी मौजूद होता है जो हड्डियों के मजबूती का कारण बनता है।
-
दांतों के लिए फायदेमंद
दांतों को स्वस्थ रखने के लिए ओरल हाइजीन जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी खाने-पीने की आदतें भी हैं। ऐसे में खाने में अगर डेयरी प्रोडक्ट्स को शामिल किया जाए तो दांतों को स्वस्थ रखने में काफी मदद मिल सकती है। दरअसल, डेयरी प्रोडक्ट्स सिर्फ हड्डियों के लिए ही नहीं बल्कि दांतों को भी मजबूत कर सकता है। इसका कारण है डेयरी प्रोडक्ट्स में मौजूद एंटी-डीके न्यूट्रिएंट्स जैसे - कैल्शियम, फॉस्फोरस और प्रोटीन।
-
मांसपेशियों के लिए
दूध या दूध से बने डेयरी प्रोडक्ट्स मांसपेशियों के लिए या मसल बिल्डिंग के लिए एक अच्छा ऑप्शन है। दरअसल, जो लोग एक्सरसाइज करते हैं या गंभीर फिजिकल एक्टिविटी करते हैं तो उनके लिए प्रोटीन काफी जरूरी होता है। दूध में हाई क्वालिटी प्रोटीन होते हैं जो मांसपेशियों के निर्माण और उन्हें मेंटेन करने के लिए जरूरी होते हैं। इसके अलावा, दूध में कैसीन नाम का प्रोटीन होता है जो मसल के लिए जरूरी होते हैं। ये मांसपेशियों के ग्रोथ, मसल टिश्यू के रिकवरी के लिए और एनर्जी बढ़ाने में मदद कर सकता है।
वहीं, दूध, चीज़, दही में एक और जरूरी प्रोटीन, जो कि व्हे प्रोटीन है वो भी पाया जाता है। यह न सिर्फ मांसपेशियों के लिए लाभकारी हैं, बल्कि वजन को मेंटेन करने में भी मदद कर सकता है।
-
वजन मेंटेन करने में मददगार
अगर आप वजन कण्ट्रोल करना चाहते हैं तो अपने डाइट में दूध या डेयरी प्रोडक्ट्स जरूर शामिल करें। दरअसल, दूध में केसीन प्रोटीन पाया जाता है जो भूख को मैनेज करने में मदद करता है। इस कारण ज्यादा खाने की इच्छा या क्रेविंग्स कम होती है और वजन कंट्रोल में रह सकता है। दरअसल, केसीन दूध के सफेद रंग का भी कारण बनता है।
वहीं, अगर भूख कम होने के कारण आप अगर कम खाते हैं तो इसका असर आपकी एनर्जी पर न पड़े इसका ख्याल भी दूध रखता है। दरअसल, दूध में या डेयरी प्रोडक्ट्स में व्हे है जो एनर्जी बढ़ाने के लिए जाना जाता है और इससे आप हर वक्त एनर्जेटिक महसूस कर सकते हैं।
-
इम्युनिटी यानी रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाए
बदलते मौसम का असर लगभग हर किसी के स्वास्थ्य पर आसानी से देखा जा सकता है। सर्दी-जुकाम बुखार जैसी स्वास्थ्य समस्याएं कमजोर इम्यून सिस्टम के लक्षण हो सकते हैं। ऐसे में बेहतर इम्यून सिस्टम के लिए अपनी डाइट में दूध या डेयरी प्रोडक्ट्स को शामिल करना बिल्कुल मिस न करें। दरअसल, दूध या डेयरी प्रोडक्ट्स में विटामिन A, B12, जिंक और प्रोटीन जैसे पोषक तत्व होते हैं जो रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बेहतर करने में और बीमारियों से बचाव में हमारी मदद कर सकते हैं।
इसके साथ ही दूध में लेक्टोफेरिन (Lactoferrin) नामक प्रोटीन होता है, जो एन्टीऑक्सडेंट गुण प्रदर्शित करता है, साथ ही ये शरीर में होने वाले सूजन के जोखिम को भी कम कर सकता है।
दूध या डेयरी प्रोडक्ट्स के नुकसान - Side Effects of Dairy Products In Hindi
हर चीज के फायदे और नुकसान दोनों होते हैं। वैसे ही दूध या डेयरी प्रोडक्ट्स के अगर फायदे हैं तो सेहत के लिए कुछ नुकसान भी हो सकते हैं। खासतौर से अगर इसे सही तरीके से न लिया जाए तो। ऐसे में इसके नुकसान से बचने के लिए इसकी जानकारी होना जरूरी है।
-
लैक्टोज इनटॉलरेंस (Lactose Intolerance)
दूध और दूध से बने प्रोडक्ट्स में एक प्राकृतिक शुगर लैक्टोज पाया जाता है, जिसे 'मिल्क शुगर' भी कहा जाता है। वहीं, कुछ लोगों का शरीर इसे डाइजेस्ट नहीं पाता है, जिसे लैक्टोज इनटॉलेरेंस की स्थिति कहते हैं। इसमें व्यक्ति को गैस, अपच, मतली और अन्य डाइजेशन से जुड़ी समस्याएं हो सकती है। ऐसे में इस कंडीशन में बेहतर है कि दूध या डेयरी प्रोडक्ट्स से परहेज किया जाए।
वहीं, अगर आप रोजाना वर्कआउट करते हैं और आपको प्रोटीन जैसे - व्हे प्रोटीन या केसिन की आवश्यकता है तो आप प्रोटीन सप्लीमेंट्स का सेवन कर सकते हैं। आजकल कई नए बड़े न्यूट्रिशन ब्रांड्स हैं जो व्हे प्रोटीन सप्लीमेंट मार्केट में लेकर आ रहे हैं। उन्हीं में से एक ब्रांड है ‘Nakpro’। यहां आपको तीन अलग-अलग टाइप के व्हे प्रोटीन मिलेंगे - कंसंट्रेट, आइसोलेट, हाइड्रोलाइज़ेट।
अगर आप पहली बार व्हे प्रोटीन सप्लीमेंट्स लेना चाह रहे हैं तो आप 'कंसंट्रेट' के साथ जा सकते हैं। इस सेक्शन में उनके पास बिगिनर्स के लिए भी ऑप्शन है। हम आपकी सहूलियत के लिए प्रोडक्ट और प्रोडक्ट के लिंक को नीचे टैग कर रहे हैं ताकि आप आसानी से सिर्फ एक क्लिक में इसे ऑर्डर कर सकें।
Beginner's Whey Protein Concentrate
Note: अगर आपको और भी अन्य तरह के व्हे प्रोटीन चाहिए तो आप डायरेक्ट इसकी वेबसाइट Nakpro.com पर विजिट कर इससे जुड़े और भी कैटेगरीज को देख सकते हैं।
-
एक्ने या पिम्पल
कई बार दूध या डेयरी प्रोडक्ट के सेवन से कई लोगों को एक्ने यानी कील-मुंहासे की समस्या हो सकती है। ऐसा हॉर्मोनल असंतुलन और ज्यादा सीबम प्रोडक्शन (natural skin oil) के कारण हो सकता है। इसलिए अगर दूध या डेयरी प्रोडक्ट के सेवन के बाद आप अपने चेहरे में अधिक पिम्पल या एक्ने की समस्या नोटिस कर रहे हैं तो तुरंत इसका सेवन बंद कर स्किन एक्सपर्ट (skin specialist) से सलाह लें।
-
एलर्जी
जैसे कि हमने पहले ही आपको जानकारी दी है कि कई लोगों को दूध से एलर्जी की समस्या हो सकती है। ऐसे में शरीर में रैशेज या खुजली जैसी परेशानियां हो सकती है। इसके अलवा, पेट में दर्द, गैस, जैसी समस्या भी एलर्जी के रूप में दिख सकती है। इसलिए अगर दूध के सेवन के बाद आपको ऐसे कुछ लक्षण महसूस हों या दिखे तो तुरंत दूध या डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन बंद कर डॉक्टर से कंसल्ट करें क्योंकि ये लैक्टोज इन्टोलेरेंस के लक्षण हो सकते हैं।
दूध या डेयरी प्रोडक्ट्स लेने का सही तरीका
अगर दूध या डेयरी प्रोडक्ट्स को सही तरीके से लिया जाए तो दूध और डेयरी एलर्जी या इसके नुकसानों से बचाव हो सकता है। तो इसी बात को ध्यान में रखते हुए हम यहां दूध या डेयरी प्रोडक्ट्स लेने के सही तरीके के बारे में जानकारी दे रहे हैं।
दूध पीने का सही समय:
-
सुबह: बच्चे और एथलीट्स अगर सुबह के वक्त दूध का सेवन करें तो वो पूरे दिन एनर्जेटिक महसूस करेंगे।
-
रात में सोने से पहले: अच्छी नींद और मांसपेशियों को स्वस्थ रखने के लिए सोने से पहले हल्दी-दूध पीना लाभकारी हो सकता है।
-
एक्सरसाइज के बाद: प्रोटीन और मसल रिकवरी के लिए, वर्कआउट के बाद गुनगुना दूध लेना बेहतर हो सकता है।
डेयरी प्रोडक्ट्स का सही सेवन
-
दही: दोपहर में खाना खाने के बाद दही का सेवन सबसे अच्छा होता है, क्योंकि यह डाइजेशन में मदद कर सकता है। ध्यान रहे कि रात में दही खाने से बचें, क्योंकि इससे पाचन में परेशानी हो सकती है और कफ व सर्दी-जुकाम की समस्या भी हो सकती है।
-
पनीर: दही की तरह ही पनीर का सेवन भी सुबह या दोपहर में कर सकते हैं।
-
घी: सीमित मात्रा में दोपहर में खाने के साथ या रोटी में लगाकर सेवन कर सकते हैं।
-
मक्खन और चीज़: मक्खन और चीज़ जैसे डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन बेहतर है कम से कम मात्रा में किया जाए, खासतौर से, हृदय रोगी, कोलेस्ट्रॉल की परेशानी में, डायबिटीज से पीड़ित व्यक्ति।
निष्कर्ष
तो ये थे स्वास्थ्य के लिए दूध और डेयरी प्रोडक्ट्स के फायदे से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां। उम्मीद है कि हमारा आप तक सही जानकारी पहुंचाने का उद्देश्य सफल रहा होगा। ऐसे ही अन्य जानकरियों के लिए विजिट करते रहें हमारी वेबसाइट Nakpro.com।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)
क्या दूध पीना सेहत के लिए अच्छा है?
हां, दूध को अगर सही तरीके से या सही समय पर लिया जाए तो स्वास्थ्य के लिए दूध के कई सारे फायदे हो सकते हैं। इससे हड्डियां और दांत मजबूत हो सकते हैं। मांसपेशियों के लिए भी दूध के लाभ दिख सकते हैं। इसके अलावा, भी दूध और डेयरी प्रोडक्ट्स के स्वास्थ्य के लिए कई फायदे हैं, आप हमारे इस खास आर्टिकल के जरिये जान सकते हैं।
डेयरी उत्पादों को लेते वक्त क्या सावधानियां ध्यान में रखनी चाहिए?
-
दूध या डेयरी प्रोडक्ट्स को फल, खासकर खट्टे फलों के साथ नहीं लेना चाहिए।
-
प्रोसेस्ड डेयरी प्रोडक्ट्स जैसे - फ्लेवर्ड योगर्ट, चीज़ को सीमित मात्रा में लेना चाहिए।
-
दूध या डेयरी प्रोडक्ट्स को सही वक्त पर लेना जरूरी है।
Reference
https://www.myupchar.com/healthy-foods/dairy?page=2
https://www.myupchar.com/healthy-foods/dairy
https://www.dairy.com.au/health/dairy-health-benefits
https://www.healthline.com/health/dairy-and-acne#how-dairy-affects-skin