आज के इस भागादौड़ वाले वक्त में लोगों को अपने लिए और अपने खाने-पीने के लिए भी काफी मुश्किल से वक्त मिलता है। ऐसे में कई लोग जाने-अनजाने में ही फास्ट फूड या जंक फूड के चक्कर में पड़ जाते हैं। अब जब डाइट गड़बड़ होगा तो उसका असर सेहत पर भी पड़ता दिखता है। ऐसे में कई लोग वर्कआउट करके या हल्के-फुल्के एक्सरसाइज करके अपने आपको या अपने लाइफस्टाइल को बैलेंस करने की कोशिश करते हैं।
वहीं जब वर्कआउट और फिटनेस की बात आती है तो डाइट के साथ-साथ सही सप्लीमेंट्स की भी जरूरत हो सकती है। जब बात आये सप्लीमेंट्स की तो आजकल फिटनेस और हेल्थ की दुनिया में प्रोटीन सप्लीमेंट्स की काफी चर्चा हो रही है। खासकर अगर आप जिम जाते हैं, वजन कम कर रहे हैं, या मसल्स बनाना चाहते हैं, तो आपने “व्हे प्रोटीन ब्लेंड” (whey protein blend) का नाम काफी बार सुना होगा। ऐसे में कई लोगों के मन में इसे लेकर दुविधा भी होती है। खासतौर, से वे लोग जो पहली बार 'व्हे प्रोटीन' (whey protein) लेने का सोच रहे हैं। तो हमारे इस खास आर्टिकल में हम 'व्हे प्रोटीन ब्लेंड' से जुड़ी जानकारी देने की कोशिश कर रहे हैं। व्हे प्रोटीन ब्लेंड क्या है, इसके फायदे, व्हे प्रोटीन कब और कैसे लें, ये सभी जानकारी आपको हमारे इस खास आर्टिकल में मिलेगी, तो इसे पूरा जरूर पढ़ें।
विषय सूची
-
जानिए व्हे प्रोटीन क्या होता है - What is Whey Protein In Hindi
-
व्हे प्रोटीन के प्रकार - Types Of Whey Protein In Hindi
-
जानिए व्हे प्रोटीन ब्लेंड क्या है - What Is Whey Protein Blend In Hindi
-
व्हे प्रोटीन ब्लेंड के फायदे - Benefits of Whey Protein Blend In Hindi
-
जानिए व्हे प्रोटीन ब्लेंड किसे लेना चाहिए - Who Should Take Whey Protein Blend In Hindi
-
व्हे प्रोटीन ब्लेंड कब और कैसे लेना चाहिए - जानिए व्हे प्रोटीन ब्लेंड लेने का सही समय और तरीका
-
आपको कितना व्हे प्रोटीन ब्लेंड लेना चाहिए?
-
व्हे प्रोटीन ब्लेंड कैसे चुनें- जानिए कुछ टिप्स
-
नैकप्रो के व्हे प्रोटीन ब्लेंड (Nakpro Whey Protein Blend) को क्या खास बनाता है?
-
क्या व्हे प्रोटीन ब्लेंड के कोई नुकसान हैं जिनके बारे में आपको जागरूक होना चाहिए?
-
निष्कर्ष
जानिए व्हे प्रोटीन क्या होता है - What is Whey Protein In Hindi
इससे पहले कि आप यह जानें कि 'व्हे प्रोटीन ब्लेंड क्या है', उससे पहले यह जानना जरूरी है कि 'व्हे प्रोटीन' क्या होता है। तो बता दें कि व्हे प्रोटीन दूध से बनने वाला एक प्राकृतिक प्रोटीन है। यह तब मिलता है जब दूध से पनीर या दही बनाया जाता है, तो जो लिक्विड बचता है उसे "व्हे" कहते हैं। इसी व्हे से प्रोटीन निकाला जाता है।
व्हे प्रोटीन की खास बातें:
-
यह फुल प्रोटीन होता है, यानी इसमें सभी जरूरी अमीनो एसिड्स होते हैं
-
यह शरीर में जल्दी अवशोषित (absorb) हो जाता है
-
यह खासतौर पर मसल रिकवरी और लीन मसल गेन के लिए फायदेमंद होता है
व्हे प्रोटीन के प्रकार - Types Of Whey Protein In Hindi
मार्केट में 3 अलग-अलग प्रकार के व्हे प्रोटीन पाउडर उपलब्ध हैं: आइसोलेट, कंसन्ट्रेट और हाइड्रोलाइज़ेट। हर एक को अलग-अलग तरीके से प्रोसेस किया जाता है और उनका न्यूट्रिशन कंटेंट अलग-अलग होता है। कंसन्ट्रेट और आइसोलेट बाजार में सबसे लोकप्रिय हैं।
व्हे प्रोटीन कंसंट्रेट (Whey Protein Concentrate - WPC)
-
प्रोटीन की मात्रा: लगभग 70%–80%
-
अन्य तत्व: थोड़ी मात्रा में फैट और कार्बोहाइड्रेट (इसमें लैक्टोज होता)
फायदे:
-
सबसे नैचुरल और कम प्रोसेस्ड रूप
-
सस्ता और किफायती
-
मसल्स बिल्डिंग और सामान्य फिटनेस के लिए अच्छा
किसके लिए: फिटनेस की शुरुआत करने वाले, जो लैक्टोज इन्टॉलरेंट होते हैं।
व्हे प्रोटीन आइसोलेट (Whey Protein Isolate - WPI)
-
प्रोटीन की मात्रा: लगभग 90% या उससे ज्यादा
-
अन्य तत्व: बहुत कम फैट और लैक्टोज
फायदे:
-
जल्दी अवशोषित होता है
-
लीन मसल्स बनाने में मददगार
-
लैक्टोज इनटॉलरेंस वालों के लिए बेहतर विकल्प
किसके लिए: एथलीट्स, फैट लॉस पर ध्यान देने वाले लोग
व्हे प्रोटीन हाइड्रोलाइज़ेट (Whey Protein Hydrolysate - WPH)
-
प्रोटीन की मात्रा: लगभग 80%–90%
-
विशेषता: पहले से ही आंशिक रूप से डाइजेस्ट किया गया (pre-digested), जिससे जल्दी अब्जॉर्प्शन होता है
फायदे:
-
तेज रिकवरी
-
कम एलर्जिक रिएक्शन
-
डाइजेस्ट करने में आसान
किसके लिए: बॉडीबिल्डर, डाइजेशन में समस्या वाले लोग, मेडिकल रिकवरी वाले
जानिए व्हे प्रोटीन ब्लेंड क्या है - What Is Whey Protein Blend In Hindi
'व्हे प्रोटीन' के बारे में जानने के बाद अब बारी आती है 'व्हे प्रोटीन ब्लेंड' के बारे में जानने की। प्रोटीन ब्लेंड वो प्रोडक्ट या सप्लीमेंट है जिसमें एक से अधिक प्रोटीन स्रोत होते हैं। उदाहरण के लिए इसमें व्हे प्रोटीन और व्हे प्रोटीन आइसोलेट का मिक्स हो सकता है, या व्हे प्रोटीन ब्लेंड में व्हे प्रोटीन के अलग-अलग प्रकार को मिलाया गया होता है। आमतौर पर, इसमें तीन प्रकार के व्हे प्रोटीन शामिल होते हैं, जिनमें व्हे प्रोटीन कंसंट्रेट, व्हे प्रोटीन आइसोलेट और व्हे प्रोटीन हाइड्रोलाइज़ेट हो सकता है।
व्हे प्रोटीन ब्लेंड के फायदे - Benefits of Whey Protein Blend In Hindi
अब जब आप व्हे प्रोटीन ब्लेंड क्या है यह जान ही चुके हैं तो अब बारी आती है इसके फायदों के बारे में जानकारी हासिल करने की। तो हमारे आर्टिकल के इस भाग में हम व्हे प्रोटीन ब्लेंड के फायदे से जुड़ी ज्यादा से ज्यादा जानकारी दे रहे हैं।
1. संतुलित अवशोषण या बैलेंस्ड अब्जॉर्प्शन
जैसे कि हमने ऊपर जानकारी दी कि व्हे प्रोटीन ब्लेंड में अलग-अलग प्रोटीन मौजूद होते हैं, जो अलग-अलग गति से पचने वाले प्रोटीन होते हैं। आइसोलेट और हाइड्रोलाइज़ेट – तेजी से या जल्दी डाइजेस्ट होते हैं और जल्दी असर करते हैं। वहीं, कंसंट्रेट को पचने में थोड़ा वक्त लगता है या धीरे पचता है, लंबे समय तक पोषण देता है। ऐसे में मसल्स रिकवरी और ग्रोथ में दिनभर मदद मिलती है। खासकर वर्कआउट के बाद और दिनभर में किसी भी समय।
2. लीन मांसपेशियों को बढ़ाने में मदद करता है
तेज और मीडियम-पाचन प्रोटीन का मिक्स दुबली मांसपेशियों को बनाने और मेंटेन करने में मदद करता है। मिक्स में ल्यूसीन और अन्य ब्रांच्ड-चेन एमिनो एसिड (BCAAs) की मौजूदगी मांसपेशियों के प्रोटीन सिंथेसिस को बढ़ाती है - जो मांसपेशियों की ग्रोथ के लिए एक जरूरी प्रक्रिया है।
3. वर्कआउट के बाद मांसपेशियों की रिकवरी को बढ़ावा देता है
वर्कआउट के बाद, आपकी मांसपेशियां थक जाती हैं और फट जाती या डैमेज हो जाती हैं। व्हे प्रोटीन ब्लेंड से बना पोस्ट-वर्कआउट शेक आपकी मांसपेशियों में अमीनो एसिड को तेजी से पहुंचाता है, जिससे मांसपेशियों की रिकवरी तेज होती है, मसल्स रिपेयर भी होने लगते हैं और दर्द कम होता है। इसके साथ-साथ शोध में यह बात सामने आयी है कि, व्हे प्रोटीन सूजन को कम करने में सहायक हो सकता है, जो अक्सर कसरत के बाद होने वाले दर्द का कारण होता है। जिस कारण वर्कआउट के बाद दर्द की तीव्रता काफी कम हो सकती है।
4. वर्कआउट परफॉरमेंस को बेहतर करता है
नियमित रूप से प्रोटीन का सेवन करने से समय के साथ ताकत और सहनशक्ति में सुधार होता है। व्हे प्रोटीन ब्लेंड आपके शरीर को लंबे वक्त तक प्रशिक्षण करने के लिए और रेजिस्टेंस वर्कआउट दोनों के लिए जरूरी एनर्जी प्रदान करता है। ऐसे में इसका सेवन न सिर्फ मसल्स बिल्डिंग में मदद कर सकता है, बल्कि वर्कआउट के बाद थकान से बचाव और वर्कआउट के बाद जल्दी रिकवरी में भी सहायक हो सकता है।
5. लंबे समय तक भूख को कंट्रोल करे
इसके धीमी गति से पचने वाले घटकों, जैसे - व्हे प्रोटीन कंसन्ट्रेट (WPC) के कारण, व्हे प्रोटीन ब्लेंड आपको लंबे समय तक फुल महसूस करा सकता है, यानी आपका पेट लंबे वक्त तक भरा हुआ महसूस हो सकता है। जिस कारण यह आपके अनावश्यक स्नैकिंग को कम करता है और वजन कंट्रोल करने में मदद कर सकता है। दरअसल, जब आपको भूख कम लगेगी और आपको क्रेविंग्स कम होंगे तो आप बार-बार खाने से बचेंगे और आपका वेट बढ़ने का रिस्क कम होगा। यह मसल्स को बचाते हुए फैट बर्निंग के प्रोसेस को बढ़ावा देता है।
6. पोषण का सोर्स
आजकल के इस व्यस्त जीवनशैली में हम कई बार खाना तो खाते हैं, लेकिन जल्दी-जल्दी के चक्कर में पौष्टिक खाना मिस कर जाते हैं। ऐसे में हमें कुछ ऐसा चाहिए होता है, जिसे न सिर्फ बनाना आसान हो, बल्कि उससे जरूरी पोषण भी मिले। तो ऐसी स्थिति में व्हे प्रोटीन ब्लेंड काफी सुविधाजनक और पौष्टिक है। जो लोग डाइट के माध्यम से अपनी डेली प्रोटीन की जरूरतों को पूरा करने के लिए संघर्ष करते हैं, उनके लिए व्हे प्रोटीन ब्लेंड एक इंस्टेंट, आसान और प्रभावी सॉल्यूशन प्रदान करता है।
इतना ही नहीं, यह इम्युनिटी यानी रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बेहतर और मजबूत करता है, शरीर की सुरक्षा प्रणाली को मजबूत करता है और शरीर की इम्युनिटी को अच्छा करने के साथ-साथ पाचन और सामान्य सेहत को भी फायदा पहुंचाता है। इन सबके साथ-साथ इसका स्वाद भी अच्छा होता है, टेक्सचर काफी क्रीमी और स्मूद होता है, और इसे आसानी से पानी या दूध में मिक्स किया जा सकता है।
जानिए व्हे प्रोटीन ब्लेंड किसे लेना चाहिए - Who Should Take Whey Protein Blend In Hindi
अब सवाल यह उठता है कि किन लोगों को व्हे प्रोटीन ब्लेंड लेना चाहिए या किनके लिए व्हे प्रोटीन ब्लेंड उपयुक्त और जरूरी है, इसका जवाब नीचे दिया गया है, तो आर्टिकल के इस भाग को मिस न करें:
-
फिटनेस की शुरुआत करने वाले लोगों के लिए जिससे उनके नए रूटीन को सपोर्ट मिलें
-
एथलीट और जिम जाने वाले लोग जो बेहतर ताकत और रिकवरी चाहते हैं या जो मसल्स बनाना चाहते हैं।
-
वर्किंग प्रोफेशनल्स या व्यस्त लाइफस्टाइल वाले लोगों के लिए जिन्हें जल्दी से जल्दी पौष्टिक और हेल्दी नाश्ता या डाइट चाहिए।
-
वजन घटाने या मांसपेशियों को बढ़ाने के लिए हाई प्रोटीन डाइट लेने वाले लोगों के लिए।
-
सामान्य स्वास्थ्य और तंदुरुस्ती में सुधार करने की चाहत रखने वाले लोग भी इसे अपने डाइट में शामिल कर सकते हैं। खासतौर से वे जिनकी डाइट में प्रोटीन की कमी है।
-
जो लोग वर्कआउट करते हैं और जो वेट लॉस या लीन बॉडी बनाने की कोशिश कर रहे हैं।
व्हे प्रोटीन ब्लेंड कब और कैसे लेना चाहिए - जानिए व्हे प्रोटीन ब्लेंड लेने का सही समय और तरीका
1. वर्कआउट से पहले यानी प्री वर्कआउट
वर्कआउट के 30 से 60 मिनट पहले 1 स्कूप व्हे प्रोटीन ब्लेंड को पानी या दूध में मिलाकर ले सकते हैं। चाहें तो इसमें केला या ओट्स मिलाकर एनर्जी बढ़ा सकते हैं। यह मांसपेशियों में ताकत और परफॉर्मेंस बढ़ाने में मदद करता है। साथ ही, वर्कआउट के दौरान मसल्स ब्रेकडाउन से भी बचाता है।
2. पोस्ट वर्कआउट शेक
वर्कआउट के 30 मिनट के अंदर 1 स्कूप व्हे प्रोटीन ब्लेंड को पानी या दूध में मिलाकर ले सकते हैं। यह पोस्ट वर्कआउट शेक मसल रिकवरी को तेज करता है।
3. ब्रेकफास्ट के साथ
ओट्स, स्मूदी, या दलिया में मिलाकर ले सकते हैं ताकि दिन की शुरुआत हाई प्रोटीन से हो। दिन की शुरुआत में मेटाबॉलिज्म एक्टिव करने और पर्याप्त प्रोटीन लेने के लिए फायदेमंद हो सकता है।
4. मील रिप्लेसमेंट
अगर आप व्यस्त हैं, तो एक हेल्दी शेक में फल, नट्स और व्हे ब्लेंड मिलाकर पूरा मील बना सकते हैं।
5. स्नैक के रूप में
दोपहर में भूख लगे तो चिप्स या जंक की जगह एक हेल्दी प्रोटीन शेक पिएं। भूख को कंट्रोल करता है और हेल्दी स्नैक का काम करता है।
6. रात को सोने से पहले (अगर जरुरत हो)
रात को सोने से पहले व्हे प्रोटीन ब्लेंड लेने से यह रातभर मांसपेशियों की रिकवरी में मदद कर सकता है। हालांकि, ध्यान रहे कि अगर आप चाहते हैं कि प्रोटीन धीरे-धीरे रिलीज हो, तो ऐसा प्रोटीन ब्लेंड चुनें जिसमें कैसिइन (casein) भी हो।
आपको कितना व्हे प्रोटीन ब्लेंड लेना चाहिए?
व्हे प्रोटीन ब्लेंड लेने की मात्रा फिटनेस गोल के आधार पर अलग-अलग हो सकती है। ऐसे में यहां हम इसकी जानकारी दे रहे हैं, जो कुछ इस प्रकार है:
-
मांसपेशियों को बढ़ाने के लिए यानी मसल्स ग्रोथ के लिए: अगर आप मांसपेशियों को बढ़ाना चाहते हैं तो शरीर के वजन के प्रति किलोग्राम 1.2 से 2.2 ग्राम प्रोटीन का लक्ष्य रखें। इससे यह सुनिश्चित होता है कि आपकी मांसपेशियों को ग्रो होने के लिए आवश्यक एनर्जी मिलेगी।
-
मसल्स मेंटेनेंस के लिए: अगर आप मसल्स मेंटेनेंस मोड में हैं तो 0.8 से 1.0 ग्राम प्रति किलोग्राम आमतौर पर आपकी मांसपेशियों को स्वस्थ बनाए रखने के लिए काफी है।
इसके अलावा, आप व्हे प्रोटीन ब्लेंड की खुराक की मात्रा के बारे में एक्सपर्ट्स या अपने जिम ट्रेनर या डायटीशियन से भी पूछ सकते हैं। खासतौर से, अगर आप कोई खास दवा या किसी तरह की हेल्थ कंसर्न में हैं तो बेहतर है एक बार इस बारे में एक्सपर्ट्स की सलाह लें।
व्हे प्रोटीन ब्लेंड कैसे चुनें- जानिए कुछ टिप्स
मार्केट में ढेरों ब्रांड्स हैं, लेकिन सही प्रोटीन चुनने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है जैसे-
-
प्रति स्कूप 20–25 ग्राम प्रोटीन होना चाहिए।
-
लो शुगर और लो फैट कंटेंट।
-
नो आर्टिफिशियल कलर या फ्लेवर।
-
अगर लैक्टोज इंटोलरेंस है तो WPI या WPH बेस्ड ब्लेंड चुनें।
-
ब्रांड रिव्यू और थर्ड पार्टी टेस्टिंग जरूर चेक करें।
नैकप्रो के व्हे प्रोटीन ब्लेंड (Nakpro Whey Protein Blend) को क्या खास बनाता है?
जैसे कि हमने ऊपर जानकारी दी कि मार्केट में व्हे प्रोटीन के कई जाने-माने और चर्चित ब्रांड्स मौजूद हैं। इन्हीं में से एक चर्चित व्हे प्रोटीन ब्रांड है 'Nakpro'। इसकी वेबसाइट पर कई तरह के व्हे प्रोटीन प्रोडक्ट उपलब्ध हैं और इन्हीं में व्हे प्रोटीन ब्लेंड भी मौजूद हैं। अब सवाल यह उठता है कि इस ब्रांड को कौन सी ऐसी चीजें हैं जो खास बनाती है। तो इसकी जानकारी हम नीचे पॉइंटर्स में दे रहे हैं:
-
क्वालिटी: नैकप्रो घास खाने वाली गायों से प्राप्त प्रीमियम व्हे का उपयोग करता है, जिससे प्रत्येक स्कूप में प्रचुर मात्रा में पोषक तत्व मौजूद होते हैं।
-
बेस्ट रिकवरी: नैकप्रो का मिक्स, जो विशेष रूप से मसल्स के दर्द को कम करने के लिए बनाया गया था, एथलीटों को तुरंत रिकवरी में सहायता करता है ताकि वे ज्यादा तीव्रता से वर्कआउट कर सकें।
-
टेस्ट या स्वाद: नैकप्रो विभिन्न प्रकार के बेहतरीन टेस्ट प्रदान करता है, जो प्रोटीन खाने को आनंददायक बनाते हैं, और ऐसा महसूस नहीं कराते कि यह कोई दवा या बेस्वाद चीज है।
आप नैकप्रो की वेबसाइट www.nakpro.com पर जाकर आसानी से बस एक क्लिक पर व्हे प्रोटीन ब्लेंड (Whey Protein Blend) ऑर्डर कर सकते हैं।
क्या व्हे प्रोटीन ब्लेंड के कोई नुकसान हैं जिनके बारे में आपको जागरूक होना चाहिए?
व्हे प्रोटीन ब्लेंड आमतौर पर सुरक्षित होते हैं, हालांकि कई संभावित जोखिमों के बारे में सावधान रहना जरूरी है। इसलिए यहां हम सावधानी के लिए व्हे प्रोटीन ब्लेंड के कुछ संभावित साइड इफेक्ट्स के बारे में जानकारी दे रहे हैं, जो कुछ इस प्रकार हैं:
-
कुछ लोगों को गैस या सूजन की समस्या हो सकती है, विशेष रूप से वे लोग जो लैक्टोज इन्टॉलरेंट होते हैं।
-
अगर किसी को डेयरी प्रोडक्ट एलर्जी है तो व्हे प्रोटीन एलर्जी का जोखिम पैदा कर सकता है। इसलिए डेयरी से एलर्जी वाले किसी भी व्यक्ति को इससे पूरी तरह बचना चाहिए या फिर किसी एक्सपर्ट की सलाह के बाद सावधानीपूर्वक लेना चाहिए।
-
प्रोटीन का अधिक सेवन किडनी पर दबाव डाल सकता है, इसलिए यह महत्वपूर्ण है कि आप सुझाए गए खुराक का पालन करें और अपने शरीर पर ध्यान दें।
निष्कर्ष:
तो इसके साइड इफेक्ट्स से डरने की जरूरत नहीं है, ये सावधानी के लिए बताए गए हैं ताकि आप फिटनेस पर ध्यान देने के चक्कर में इसके खुराक को अनदेखा न करें। व्हे प्रोटीन ब्लेंड हेल्दी और फिट रहने के लिए डेली रूटीन में शामिल करने का एक अच्छा ऑप्शन है। उम्मीद है हमारे इस खास आर्टिकल से आपको व्हे प्रोटीन ब्लेंड के फायदे और इससे जुड़ी अन्य सभी जानकारियां मिल गई होगी। वहीं, नैकप्रो जैसे ब्रांड के व्हे प्रोटीन ब्लेंड का चयन आपको मांसपेशियों की तकलीफ को दूर करने और आपकी फिटनेस के स्तर को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है। तो फिर देर किस बात की व्हे प्रोटीन ब्लेंड की न्यूट्रिशन और पावर को स्वीकार करें और अपने फिटनेस गोल को प्राप्त करें!